{"_id":"6a7315f887230143910d9684","slug":"case-registered-against-three-for-felling-green-trees-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152323-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जमालपुर कलां में 80 हरे पेड़ काटने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जमालपुर कलां में 80 हरे पेड़ काटने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर कलां में बिना अनुमति हरे पेड़ों का कटान करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उद्यान विभाग की जांच में एक ही बगीचे में दो बार पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। पहले 20 और बाद में 60 पेड़ काटे जाने की बात सामने आई है। कुल 80 हरे पेड़ों का अवैध पातन किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उद्यान सचल दल केंद्र बहादराबाद के प्रभारी मासूम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई को ग्राम जमालपुर कलां में पंचायत घर वाले रास्ते के पास रेलवे लाइन से सटे बगीचे का निरीक्षण किया गया था। मौके पर पेड़ों के अवशेष मिलने पर 20 हरे पेड़ों के अवैध पातन की पुष्टि हुई थी।
मामले में पहले ही पुलिस को पत्र भेजा था। एक अगस्त को विभाग की टीम ने दोबारा बगीचे का निरीक्षण किया तो फिर पेड़ों के कटान के साक्ष्य मिले। जांच में 60 और हरे पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई। कुल 80 पेड़ काटे जाने की बात सामने आई। एक अगस्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन निर्धारित समय में दिया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था।
विज्ञापन
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दाऊद अली, शाहबुद्दीन और ठेकेदार कुरबान निवासी इक्कड़ कलां, अतीक निवासी रणसुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।