Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chhath Puja will begin on the 13th.

Haridwar News: 13 नवंबर से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा

Wed, 11 Nov 2026 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja will begin on the 13th.
फोटो
विज्ञापन

- नहाय-खाय से होगी शुरुआत, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 16 नवंबर को होगा संपन्न
- धर्मनगरी में करीब पांच हजार परिवारों के दूसरे राज्यों से आकर अनुष्ठान करने की योजना
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगी। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा।
छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय से शुरू होती है। इस दिन व्रती पवित्र स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को वे गुड़ की खीर, रोटी और अन्य प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। वहीं, 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण कर व्रत का समापन करेंगे।
विज्ञापन

---
बाजारों में बढ़ी रौनक और पूजन सामग्री की मांग
दीपोत्सव के पंच पर्व में सजे बाजार की रौनक छठ महापर्व तक रहती है। लगातार क्रमवार पर्वों के दौर से बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सूप, दौरा, टोकरी, नारियल, केला, सेब, संतरा, गन्ना, सिंघाड़ा और अन्य मौसमी फलों की मांग में तेजी आई है। बांस से निर्मित पारंपरिक पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदार पहुंचने लगे हैं। दुकानदारों के अनुसार, पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे की मांग भी बढ़ गई है। होटल व्यवसायी भोला शर्मा का कहना है अधिकांश परिवार बुकिंग के लिए संपर्क कर रहे हैं। इनमें अधिकांश वह लोग हैं जो पूर्वांचल समेत बिहार और बंगाल तक के हैं। उन्होंने 13 से 16 नवंबर तक की बुकिंग छठ पर्व के लिए किया है। गंगा घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देने का प्रचलन इधर कुछ वर्षों से तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पर्व का महत्व और परंपराएं
छठ पर्व में सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की जाती है। खरना का प्रसाद पारंपरिक रूप से मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से तैयार किया जाता है। पूर्वांचल उत्थान संस्थान के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय, महासचिव बीएन राय, व्रती रंजीता झा व छठ पूजा आयोजन समिति के संयोजक उद्धव मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं है। यह प्रकृति, स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का भी संदेश देता है। सूर्योपासना के इस महापर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान दोनों सूर्य को अर्घ्य देकर कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed