{"_id":"6af1c7af22d5142a56048750","slug":"diwali-smoke-has-worsened-air-quality-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156475-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दिवाली के धुएं ने बिगाड़ी हवा की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दिवाली के धुएं ने बिगाड़ी हवा की सेहत
विज्ञापन
- एक हफ्ते में दोगुना हुआ पीएम-10 का स्तर, एक्यूआई 168 पर पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। धर्मनगरी की आबो-हवा में दिवाली की आतिशबाजी से निकले धुएं ने जहर घोल दिया है। एक सप्ताह में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 78 अंकों की वृद्धि हुई। दिवाली के दिन यह 53 अंक बढ़कर 168 पर पहुंच गया।
पीएम-10 का स्तर भी एक सप्ताह में दोगुना से अधिक हो गया। हालांकि, इस साल का एक्यूआई पिछले साल के 190 के मुकाबले 22 अंक कम दर्ज किया गया है। यह कुछ राहत देने वाला है पर वायु प्रदूषण सांस के रोगियों के लिए हानिकारक है।
क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड ने एक नवंबर को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के निकट देवपुरा पर उपकरण लगाए थे। उस दिन एक्यूआई 90 था, जो दिवाली तक लगातार बढ़ता गया। दो नवंबर को 93, तीन नवंबर को 95, चार नवंबर को 96 और पांच नवंबर को 97 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिवाली से दो दिन पहले छह नवंबर को यह 110 और सात नवंबर को 115 हो गया। आठ नवंबर को दिवाली के दिन एक्यूआई 168 के आंकड़े पर पहुंच गया।
पीएम-10 के स्तर में सबसे अधिक चिंताजनक वृद्धि देखी गई। एक नवंबर को यह 84.51 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। सात नवंबर को यह 105.23 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। दिवाली के दिन यह बढ़कर 201.54 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसमें एक दिन में लगभग 92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
पीएम-2.5 का स्तर भी 64.56 से बढ़कर 75.46 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया। सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 190 रिकॉर्ड किया गया था, जो इस साल से अधिक था। मेला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन मनीष कुमार ने बताया कि मध्यम वायु गुणवत्ता में भी फेफड़ों और हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने लोगों से दिवाली जैसे त्योहारों पर कम आतिशबाजी करने की अपील की है।