सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Drone surveillance on illicit liquor locations intensified before Holi

Haridwar News: होली से पहले कच्ची शराब के ठिकानों पर ड्रोन से बढ़ाई निगरानी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Drone surveillance on illicit liquor locations intensified before Holi
विज्ञापन
पथरी। होली से पहले पुलिस ने ड्रोन से कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर निगरानी शुरू कर दी है, जिससे इसमें शामिल लोगों को पकड़ा जा सकें। शराब बनाने के लाहन व उपकरण को मौके पर ही नष्ट किया जा सकें। इसके साथ ही कई जगहों पर हजारों लीटर लाहन व भट्ठियों को नष्ट कर दिया।
Trending Videos

होली से पहले ही शराब तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। पथरी जंगल के किनारे ऐथल, सुभाषगढ़, दिनारपुर, सहदेवपुर व डेरा आदि स्थानों पर शराब तस्करों ने कच्ची शराब बनाने के ठिकाने बना रखें है। अब इन ठिकानों पर पुलिस ड्रोन से नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने क्षेत्र में कई स्थानों पर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि जंगलों और खेतों के बीच नालों के पास बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों पर छापे मारे गए। मौके पर शराब बनाने के कई हजार लीटर लाहन को नष्ट किया है और नालों के किनारे बनाई गई अस्थायी भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। ड्रोन की सहायता से संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed