{"_id":"698b29098096861836061a24","slug":"workshop-emphasizes-safe-and-responsible-use-of-ai-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-144736-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार्यशाला में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार्यशाला में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सेफर इंटरनेट दिवस पर विकास भवन सभागार में स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प-एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल की खोज विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने किया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सुरक्षित और जिम्मेदार प्रयोग के बारे में जानकारी देना रहा। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से साइबर सुरक्षा, सुरक्षित ब्राउज़िंग, पासवर्ड सुरक्षा एवं डिजिटल जोखिमों से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विशेषज्ञों ने बताया कि एआई तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, मीडिया एवं उद्योग जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, लेकिन इसके साथ डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, फेक कंटेंट, साइबर अपराध और नैतिक उपयोग जैसे विषयों पर सतर्क रहना आवश्यक है। विशेषज्ञों ने एआई के उपयोग में सावधानियां बरतने, डिजिटल सुरक्षा उपाय अपनाने तथा सूचनाओं के सत्यापन पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Trending Videos