{"_id":"69985ebed148c0e1160e201f","slug":"every-person-coming-to-the-court-will-be-thoroughly-checked-ssp-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145210-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की होगी सघन जांच : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की होगी सघन जांच : एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। न्यायालय परिसर को उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। संवेदनशील माने जाने वाले जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था की खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कमान संभाल ली है। शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की और स्पष्ट किया कि अदालत परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच अनिवार्य की जाएगी।
चार दिन पहले न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक बनाए गए चेकिंग प्वाइंट, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच बिना किसी ढिलाई के की जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी ने सीसीटीवी कवरेज की समीक्षा करते हुए जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय जैसा संवेदनशील स्थल किसी भी तरह की लापरवाही का जोखिम नहीं उठा सकता। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्क और जवाबदेह रहना होगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के सभी मानकों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। साथ ही आमजन और अधिवक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
Trending Videos