{"_id":"6a9ff2a4410d327fdb06ca68","slug":"families-of-freedom-fighters-met-cm-dhami-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4411-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने सीएम धामी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने सीएम धामी से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मुख्यमंत्री ने मांगों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुलाकात की। विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकार पत्र में दिए गए बिंदुओं पर अधिकारियों को तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उनके साथ संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलोत और कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र सुयाल भी प्रतिनिधि मंडल में मौजूद रहे।
जितेंद्र रघुवंशी ने मुख्यमंत्री को एक अधिकार पत्र सौंपा जिसमें कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाने की उनकी पूर्व घोषणा की याद दिलाई। समिति ने असम की तर्ज पर प्रत्येक जिले में ऐसे सेवा सदन बनाने की मांग की। आवासहीन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भूखंड उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। दोहरी पेंशन योजना से परेशान परिवारों की समस्याओं का समाधान करने की मांग भी रखी। समिति ने सम्मान पेंशन का नाम बदलकर सम्मान निधि करने और इसमें वृद्धि करने का सुझाव दिया।
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में पंजाब सरकार की तरह पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन और पुत्रवधू को भी निशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग रखी गई। सचिव स्तर की बैठकें निर्धारित समयावधि में आयोजित करने की मांग भी रखी गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करने की मांग की गई। शहीद जगदीश वत्स सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी को क्षेत्रवार पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। संवाद