फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmer IDs stuck for four months; farmers await verification

Haridwar News: चार महीने से अटकी फार्मर आईडी, सत्यापन के इंतजार में किसान

Wed, 21 Oct 2026 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer IDs stuck for four months; farmers await verification
- एग्रीस्टैक किसान रजिस्ट्री में देरी से बढ़ी परेशानी, समाधान की उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। केंद्र और राज्य सरकार की एग्रीस्टैक किसान रजिस्ट्री योजना के तहत लालढांग क्षेत्र में किसानों का सत्यापन लंबित होने से परेशानी बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद चार महीने से अधिक समय बीतने पर भी उनकी फार्मर आईडी जारी नहीं हो पाई है।

किसानों के अनुसार, राजस्व विभाग के स्तर पर सत्यापन में देरी होने से फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया अटकी हुई है। इससे उन्हें संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी होने की आशंका है। किसानों ने अधिकारियों से लंबित आवेदनों का जल्द सत्यापन कर फार्मर आईडी जारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लालढांग क्षेत्र के लेखपाल राकेश कुमार ने बताया कि फार्मर आईडी को कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों की ओर से अप्रूव किया जाएगा। वहीं, सहायक कृषि अधिकारी रतन लाल ने बताया कि विभाग की ओर से किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के फार्मर आईडी संबंधी आवेदनों को राजस्व विभाग की ओर से अप्रूव किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed