सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four youths arrested for violence and rioting

Haridwar News: मारपीट और हुड़दंग करने पर चार युवकों को किया गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested for violence and rioting
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर और सिडकुल क्षेत्र में मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, सोमवार रात पुलिस को मोहल्ला कड़च्छ में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान गुलशन निवासी इन्द्रा बस्ती ज्वालापुर और शिव कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर के रूप में हुई। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात रावली महदूद में हुड़दंग करने की सूचना मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह माने नहीं माने। तब दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपी मिन्टू सिंह निवासी ग्राम मर्गुपुर, थाना बछरायूं, अमरोहा हाल पीपल चौक, रावली महदूद व विशाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम कलवल्या, थाना तरकुलवां, देवरिया हाल पीपल चौक, रावली महदूद का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed