{"_id":"6a7478bd22a73cc0f80dd90e","slug":"ganga-water-level-rises-sdrf-and-water-police-on-high-alert-haridwar-news-c-38-1-sdrn1040-144729-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, एसडीआरएफ और जल पुलिस अलर्ट मोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, एसडीआरएफ और जल पुलिस अलर्ट मोड पर
Thu, 06 Aug 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
01- गंगा का जलस्तर बढ़ने से शिव की प्रतिमा को छूकर बहती गंगा की धारा। स्रोत-परमार्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-घाटों पर तैनाती बढ़ाई, श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से सुरक्षित स्नान की अपील
ऋषिकेश। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल की सभी टीमें पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैंं। गंगा तट स्थित प्रमुख घाटों पर जवानों की तैनाती कर नदी के जलस्तर और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर तैनात टीमें लाउड हेलर के माध्यम से श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को लगातार जागरूक कर रही हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी के करीब जाने से बचें और केवल निर्धारित व सुरक्षित पक्के घाटों पर ही स्नान करें। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने गंगा किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्हें जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, नदी की तेज धाराओं में जाने का जोखिम न उठाएं और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।