फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Route of Rishikesh-Udaipur City Express to Change on August 9

Rishikesh News: ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का 9 अगस्त को बदलेगा मार्ग

Thu, 06 Aug 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 06 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Route of Rishikesh-Udaipur City Express to Change on August 9
-अजमेर स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन, मदार और आदर्शनगर में मिलेगा विशेष ठहराव
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में होने वाले इंजीनियरिंग कार्य के चलते गाड़ी संख्या 19610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का संचालन नौ अगस्त को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल महेश यादव के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अजमेर व मदार रेलखंड के बीच स्थित समपार फाटक संख्या पर स्टील गार्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए रेलखंड पर ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण ट्रेन के निर्धारित मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। 9 अगस्त को योग नगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने सामान्य मार्ग मदार-अजमेर-आदर्शनगर के बजाय मदार-आदर्शनगर बाईपास लाइन के रास्ते संचालित होगी। इस कारण अजमेर स्टेशन पर इस गाड़ी का निर्धारित ठहराव नहीं होगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी का मदार व आदर्शनगर स्टेशनों पर 2-2 मिनट का विशेष ठहराव प्रदान किया जाएगा जिससे संबंधित यात्रियों को यात्रा में न्यूनतम असुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed