फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Happy murder case main shooter reveals killing truth police investigating conspiracy Angle haridwar crime news

हरिद्वार हैप्पी हत्याकांड: मुख्य शूटर ने कबूली दोस्ती में हत्या की बात, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Mon, 28 Sep 2026 03:03 PM IST
Renu Saklani सुधीर चावला, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
सुधीर चावला, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 03:03 PM IST
सार

हैप्पी हत्याकांड की जांच में पुलिस पूछताछ के दौरान हत्या की वजह को लेकर एक नया दावा सामने आया है। पकड़े गए आरोपी ने सुपारी की बात से इनकार करते हुए दोस्ती के चलते वारदात में शामिल होने की बात कही है।

विज्ञापन
Happy murder case main shooter reveals killing truth police investigating conspiracy Angle haridwar crime news
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हैप्पी हत्याकांड की जांच में अब तक सामने आया है कि हत्या के लिए आरोपियों को किसी तरह की सुपारी नहीं दी गई थी। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि वह दोस्ती के चलते हत्या में शामिल हुआ था। हालांकि पुलिस अभी इस दावे की अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर रहे मुकीम काला के गिरोह से जुड़े साबिर के संपर्क में मुख्य साजिशकर्ता इस्तकार उर्फ इस्तयाक था। इसके बाद शादाब और मुदस्सिर की भी उससे मुलाकात हुई। एक स्थान पर हुई मुलाकात के बाद सभी के बीच दोस्ती बढ़ी और धीरे-धीरे एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो टीमें भेजी
पुलिस के मुताबिक इसी दोस्ती के चलते सभी आरोपी हैप्पी की हत्या की साजिश में शामिल हुए। वारदात में मुख्य शूटर की भूमिका निभाने वाला मुदस्सिर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने रुपये लेकर हत्या करने की बात से इन्कार किया है। दोस्ती के चलते साथ आने की बात कबूली है। हालांकि आरोपियों के बीच किस स्तर पर बातचीत हुई, इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो टीमें भेजी हैं।



ये भी पढे़ं...चमोली:  पीएम मोदी की ‘मन की बात’ में छाईं माणा की 83 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णिमा देवी, जनगणना को लेकर किया जिक्र

मुख्य साजिशकर्ता इस्तकार उर्फ इस्तयाक के अलावा शादाब, साबिर, समीर और मुर्सलीन की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी साजिश, सभी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed