{"_id":"69aea829a252b296bd0726c1","slug":"man-arrested-for-kidnapping-and-sexually-assaulting-teenager-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145876-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किशोरी का अपहरण कर यौन उत्पीड़न में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किशोरी का अपहरण कर यौन उत्पीड़न में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से किशोरी का बहलालाकर अपहरण करने के बाद यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित निवासी ग्राम नकटी नारायणपुर गुराडिया जिला बरेली हाल रोशनाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश के पांडुवा बसंतखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 27 फरवरी को नाबालिग को बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश में एक टीम लगातार दबिश दे रही थी।
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी रोहित को रविवार की रात रावली महदूद स्थित पाल मार्केट के पास खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos