सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Missing youth's disappearance turns into kidnapping

Haridwar News: लापता युवक की गुमशुदगी अपहरण में बदली

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's disappearance turns into kidnapping
हरिद्वार। गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने के दौरान लापता हुए युवक का कोई पता नहीं चल पाया। अब पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण में दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। मोदीनगर, गाजियाबाद निवासी आजाद कश्यप ने शिकायत दी थी कि उनका भाई विकास कश्यप 19 मई को अपने परिचित रीतू के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। दोनों दोपहर में ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे और हाथी पुल के पास एक खाली स्थान पर रुक गए। रात करीब 12 बजे रीतू सो गया था। जब उसकी आंख खुली तो विकास वहां नहीं था। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाद में वह वापस गाजियाबाद पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। 31 मई को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि टीम जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed