{"_id":"69e23c22d09cd30aec041b78","slug":"one-accused-arrested-with-792-grams-of-smack-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147603-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 7.92 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 7.92 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 7.92 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी बरामद हुई। आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्रसाद बेचने का काम करता था और सप्लायर के कहने पर स्मैक की डिलीवरी देने पहुंचा था।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच श्रीयंत्र मंदिर से बैरागी शनि मंदिर की ओर जाते समय एक सफेद स्कूटी पर बैठा युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम शंकर निवासी डिग्गी भट्टा, शास्त्री नगर, थाना मेडिकल जिला मेरठ हा संजय नगर, टिबड़ी बताया।
आरोपी ने बताया कि उसके रिश्तेदार हिमांशु निवासी सहारनपुर, हाल निवासी शिवलोक कॉलोनी ने उसे स्मैक की पुड़िया, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी देकर बैरागी कैंप के पास एक व्यक्ति को देने के लिए भेजा था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X