{"_id":"6afafe4daba674e740034d5f","slug":"pac-jawans-rescued-a-father-and-son-who-were-drowning-in-ganga-canal-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156718-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगनहर में डूब रहे पिता-पुत्र को पीएसी के जवानों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगनहर में डूब रहे पिता-पुत्र को पीएसी के जवानों ने बचाया
विज्ञापन
हरिद्वार। छठ पूजा के उल्लास के बीच बहादराबाद के सर्वेश्वर घाट पर गंगनहर में नहाने उतरा किशोर गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगनहर में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव में वह भी फंस गए। मौके पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और पिता-पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पीएसी के अनुसार, रविवार सुबह छठ पूजा के लिए 16 वर्षीय आयुष अपने परिजनों के साथ सर्वेश्वर घाट पहुंचा था। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान वह गंगा में तैरने के लिए उतर गया। इसी बीच गहराई का अंदाजा नहीं लगने पर वह पानी में डूबने लगा। बेटे को डूबते देख पिता ने उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि तेज बहाव के चलते पिता भी खुद को संभाल नहीं पाए और डूबने लगे। पिता-पुत्र को गंगा में संघर्ष करते देख घाट पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।
इसी दौरान वहां तैनात पीएसी के आपदा राहत दल के जवान तुरंत सक्रिय हो गए। जवानों ने बिना देर किए गंगा में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पिता-पुत्र को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र सुरक्षित हैं।