Haridwar: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का हाथ कटा, आरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया
प्रयागराज से चलकर ऋषिकेश जाने वाली संगम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच रही थी। इसी दौरान एक युवक प्लेटफार्म नंबर एक की ओर से ट्रेन में सवार होने का प्रयास करने लगा। उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जा गिरा।
विस्तार
प्रयागराज से ऋषिकेश जा रही संगम एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी एक यात्री पर इतनी भारी पड़ी कि उसे अपना हाथ गंवाना पड़ा। ट्रेन की रफ्तार थमने से पहले चढ़ने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वह डिब्बे व प्लेटफार्म के बीच जा गिरा। पहियों की चपेट में आने से उसका बायां हाथ कोहनी के पास से कटकर अलग हो गया, जबकि दाहिने हाथ की उंगलियां भी कट गईं।
घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया तो जीआरपी और रेलवे स्टाफ तत्काल सक्रिय हुआ। खून से लथपथ पड़े यात्री को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
Haridwar News: राठी से गठजोड़ के बाद प्रॉपर्टी डीलर की कुंडली खंगाल रही पुलिस
रेलवे पुलिस के अनुसार, प्रयागराज से चलकर ऋषिकेश जाने वाली संगम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच रही थी। इसी दौरान एक युवक प्लेटफार्म नंबर एक की ओर से ट्रेन में सवार होने का प्रयास करने लगा। ट्रेन पूरी तरह रुक भी नहीं पाई थी कि युवक ने डिब्बे का हैंडल पकड़कर चढ़ने की कोशिश की। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जा गिरा। घटना इतनी अचानक हुई कि संभलने का मौका नहीं मिला। कुछ यात्रियों ने तुरंत चेन खींचने की कोशिश की, जबकि अन्य लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी।
जीआरपी इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि घायल युवक ने अपना नाम राकेश कुमार बताया है। वह मूल रूप से प्रयागराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण वह अधिक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कमेंट
कमेंट X