{"_id":"6993126f16d438cc7f0795c7","slug":"raids-in-ganga-region-seize-vehicles-involved-in-illegal-mining-haridwar-news-c-5-1-drn1027-902474-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा क्षेत्र में छापे मारकर पकड़े अवैध खनन में लिप्त वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा क्षेत्र में छापे मारकर पकड़े अवैध खनन में लिप्त वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने रामपुर रायघटी क्षेत्र में छापे मारे। छापे के दौरान यहां अवैध खनन में लगे चार डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया।
अवैध खनन के संबंध में मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारी और खनन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रविवार देर शाम को लक्सर तहसील के रामपुर रायघटी गांव के पास गंगा क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापे मारे। छापे के दौरान यहां अवैध खनन में लगे चार डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। कुछ लोग मौके से वाहन लेकर भाग निकले। जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजिम ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
Trending Videos