सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The deprived did not get their homes even after one and a half years.

Haridwar News: वंचितों को डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं मिले आशियाने

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
The deprived did not get their homes even after one and a half years.
विज्ञापन
लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से वंचित परिवारों को डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी आशियाना नहीं मिला है। आवास से वंचित परिवारों की हालत दयनीय है।
Trending Videos

वर्ष 2023-24 में रसलपुर मीठीबेरी में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत आवास के लिए सर्वे किया गया था। इसमें 301 पात्र परिवारों का चयन किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से 44 परिवार आवास योजना से वंचित रह गए। 257 परिवारों को आवास योजना का लाभ मिला। 44 आवास योजना से वंचित परिवारों को डेढ़ वर्ष बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इन परिवारों की ओर से पुनः सर्वे कर आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग कर चुके हैं। ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से वंचित परिवारों के आवास बनाए जाने के लिए सर्वे किए जाने के लिए कई संबंधित अधिकारियों को बताया जा चुका है। इन परिवारों की हालत दयनीय है, जबकि खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल की ओर से मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन भी किया गया था। खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से वंचित लाभार्थियों में अपात्र भी शामिल हैं, बाकी जिले को रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed