Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The festival of Bhai Dooj was celebrated with great joy.

Haridwar News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व

Wed, 11 Nov 2026 05:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
The festival of Bhai Dooj was celebrated with great joy.
फोटो :
विज्ञापन

- बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर और नारियल का गोला भेंट कर निभाई पारंपरिक रस्म
- दीपोत्सव के पंच पर्व के अंतिम दिन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा खास उत्साह
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। दीपोत्सव के पंच पर्व में पांचवा महत्वपूर्ण दिन भाई दूज बुधवार को संपन्न हुआ। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर और नारियल का गोला देकर विधि-विधान के साथ इस परंपरा को पूरा किया। समूचे हरिद्वार जिले में इस पर्व के तहत पारंपरिक रस्मों को निभाया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक यह पर्व, इस दिन बहनों को भाइयों के घर ले आया, वहीं भाई भी अपनी बहनों के यहां पहुंचकर इस रस्म को पूरा करने पहुंचे।
राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि भाई दूज केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें भाई का प्यार और बहन की ममता इसकी असली पहचान है।
विज्ञापन

---
यमुना ने अपने भाई को किया था अपने घर आमंत्रित
धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को घर पर आमंत्रित किया था और स्वागत-सत्कार के साथ टीका लगाया था तभी से यह त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि एक बार यमराज के पास उनकी बहन यमुना का संदेश आया तो यमराज सब कुछ छोड़कर उनसे मिलने पहुंच गए और इसी तरह से यम द्वितीया का त्योहार शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्योत्तर पुराण में यम द्वितीया यानी भाई दूज मनाने का यही कारण बताया गया है। भविष्योत्तर पुराण के अनुसार यमराज ने यमुना को वरदान दिया है कि जो भी व्यक्ति यमद्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करके बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करेगा उसकी आयु लंबी होगी। यमद्वितीया के दिन अगर स्नान नहीं हो सकता है तो बहन के घर जाकर उसके हाथों से जल का टीका लगवाने और उनके हाथों से बना भोजन करने का विधान है। इससे भाई के अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed