{"_id":"6ae1e49c3b8c4e44500f1337","slug":"the-young-man-was-beaten-with-sticks-clubs-and-iron-rods-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156007-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों और सरिये से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों और सरिये से पीटा
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र के धारीवाला गांव में ड्यूटी से घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने गांव के ही दो लोगों पर रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और सरिये से हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, हिमांशु निवासी धारीवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह कंपनी में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर खड़े अंकित और अम्बरीष ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरिये से मारपीट शुरू कर दी। वह बार-बार मारपीट करने का कारण पूछता रहा, लेकिन दोनों उसकी पिटाई करते रहे।
आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी दूसरे से उसे गोली मारने के लिए भी कह रहा था। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया कि मारपीट में उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।