{"_id":"6985cebfe0ef3578f7070482","slug":"three-thefts-in-the-same-shop-within-three-months-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-144561-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तीन माह के भीतर एक ही दुकान में तीन बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तीन माह के भीतर एक ही दुकान में तीन बार चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। बादशाहपुर में तीन माह के भीतर एक ही किराना की दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी हैं, जबकि इस दुकान में एक बार चोरी का प्रयास हो चुका है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों की नींद उड़ी हुई है।
क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के लोगों में चोरी की घटनाओं को लेकर रोष बना हुआ है। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। सुल्तानपुर निवासी दिनेश गुप्ता का कहना है कि उनकी बादशाहपुर में बस स्टैंड पर किराने की दुकान है।
पांच फरवरी की रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान पर आये। दुकान का शटर टूटा हुआ था। तब चोरी की घटना का पता चला है। उनकी किराना की दुकान में इससे पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक बार उनकी किराना की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया था। कुछ लोगों के मौके पर आने से चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए थे।
किराना की दुकान के मालिक दिनेश गुप्ता का कहना है कि उनकी दुकान में तीन माह के भीतर तीन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। वह नुकसान से सदमे में हैं। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Trending Videos