फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vedic mantras echoed at the ghats.

Haridwar News: श्रावणी पर्व पर घाटों पर गूंजे वैदिक मंत्र, लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

Fri, 28 Aug 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Vedic mantras echoed at the ghats.
श्रावणी पर्व पर पुरोहित समाज ने किया अनुष्ठान
विज्ञापन

शांतिकुंज में राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए लिया गया हेमाद्रि संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। श्रावणी पर्व पर पुराेहित समाज ने गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान ध्यान के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान को संपन्न किया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में शुक्रवार को श्रावणी पर्व और रक्षाबंधन का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्रद्धा, आत्मीयता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे परिसर में वैदिक मंत्रों और प्रज्ञागीत की गूंज सुनाई दी।
परिजनों के मन में गुरुसत्ता के प्रति गहरी श्रद्धा का भाव था। उनके भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी स्पष्ट दिखाई दी। ऋषियों की सनातन परंपरा से जुड़े इस पर्व ने रिश्तों में स्नेह का संदेश दिया। सुबह सैकड़ों गायत्री परिजनों ने राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा के लिए हेमाद्रि संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्रावणी उपाकर्म के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आंतरिक शुद्धि का अनुष्ठान किया गया। इसके साथ ही बाह्य शुद्धि का पावन अनुष्ठान भी संपन्न हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने अपने जीवन को श्रेष्ठ विचारों और सद्कर्मों से जोड़ने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिकुंज, ब्रह्मवर्चस और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल हुए। भाई-बहन, छात्र-छात्राएं और बच्चे भी अखंड दीप के दर्शन के लिए पहुंचे। देश-विदेश से आए अनेक परिजनों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और भगवती देवी शर्मा की चरण पादुकाओं पर श्रद्धा अर्पित की। सभी ने उनका आशीष प्राप्त किया और अनेक परिजन भावविभोर दिखाई दिए।

रक्षाबंधन के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रमुख शैल दीदी और डॉ. प्रणव पंड्या ने रक्षा सूत्र और प्रसाद प्राप्त किया। रक्षा सूत्र की यह डोर केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं रही। इसमें परिवार, समाज और संस्कृति की रक्षा का संकल्प भी जुड़ा था। इसके साथ ही, राष्ट्र की रक्षा का व्यापक संकल्प भी इस पवित्र डोर से बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed