{"_id":"69f09d4c4ad8c10c9a0c5a3d","slug":"youth-and-his-family-attacked-with-sticks-fir-registered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148099-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ में पुराने विवाद को लेकर युवक, उसकी मां और भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोनू कुमार निवासी ग्राम गढ़ रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने रिश्तेदार के परिवार के बीमार सदस्य के लिए घर से खाना लेकर जा रहा था। घर के बाहर पहुंचने पर उसने देखा कि गांव के रवि, सूरज, चंद्रो, देशराज उसके छोटे भाई नंदन के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर-शराबा सुनकर जब वह और उसकी मां नंदन को बचाने पहुंचे तो इन लोगों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। मनोज, लोकेश और प्रीति ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि भीड़ बढ़ने पर सभी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos