सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Agency Drivers and Conductors Stage Protest at Roadways Depot

Kotdwar News: रोडवेज डिपो में एजेंसी चालकों, परिचालकों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 19 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Agency Drivers and Conductors Stage Protest at Roadways Depot
विज्ञापन
हड़ताल के बावजूद जबरन ड्यूटी लगाने पर भड़के
Trending Videos

ठेका प्रथा खत्म कर विशेष श्रेणी में शामिल करने की उठाई मांग
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत चालक-परिचालकों ने हड़ताल के बावजूद उनकी ड्यूटी लगाए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनका चार माह का वेतन भुगतान व पांच माह का पीएफ जमा कराने के साथ ही ठेका प्रथा समाप्त कर उन्हें विशेष श्रेणी में शामिल करने की मांग की।
रविवार सुबह डिपो गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए चालकों, परिचालकों ने कहा कि जिस ठेकेदार के माध्यम से वे सेवाएं दे रहे हैं उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। ठेकेदार द्वारा उन्हें चार माह के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के पांच माह का पीएफ भी जमा नहीं हुआ है। डिपो के कर्मचारी गत 13 अप्रैल से आंदोलनरत हैं। इस संबंध में 10 व 16 अप्रैल को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर मिल चुके हैं। उन्होंने 25 अप्रैल तक वेतन व पीएफ दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलनरत होने के बावजूद डिपो प्रशासन द्वारा जबरदस्ती उनकी ड्यूटियां लगाई जा रही है। एजेंसी से संबद्ध चालकों-परिचालकों की परेशानी से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। कोरोना महामारी के समय और खास मौकों पर उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी की लेकिन उन्हें कभी प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। अन्य सभी विभागीय कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। वे हर स्थिति में परिवहन निगम के साथ खड़े हैं लेकिन परिवहन निगम ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर उन्हें विशेष श्रेणी में शामिल करे।
प्रदर्शनकारियों ने उनका चार माह का वेतन भुगतान करने व पांच माह का पीएफ जमा कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में दीपक कुमार शाह, उमेश चंद्र भट्ट, नीरज रावत, बृजपाल सिंह, कांता कुमार, अंकुर चौहान, मनीष नेगी, अमित पांडे, प्रदीप कुमार, मोहम्मद रेहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed