{"_id":"6aa7f972bf0c6cc9e8042efe","slug":"barswar-complex-won-in-kho-kho-and-kabaddi-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126547-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खो-खो और कबड्डी में बरस्वार संकुल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खो-खो और कबड्डी में बरस्वार संकुल ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयहरीखाल। राजकीय इंटर कॉलेज जयहरीखाल के स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय शरदकालीन/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड के नौ संकुलों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्राथमिक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलीखेत, संकुल बरस्वार के छात्र दीपांशु ने 50, 100 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। तीनों स्पर्धाओं में अव्वल रहने पर उन्हें प्राथमिक वर्ग का चैंपियन घोषित किया गया। प्राथमिक वर्ग की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में बरस्वार संकुल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रांत खंतवाल रहे। इस मौके पर विपुल भंडारी, चंद्रमोहन सिंह रावत, शंकर प्रसाद ध्यानी, दर्शन सिंह गुसाईं, भावना वर्मा, सत्यपाल सिंह, मनोज रावत, विक्रम रावत समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।