सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP Celebrates Party Foundation Day with Great Fanfare; Senior Workers Honored

Kotdwar News: भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मानित किए गए

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 06 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP Celebrates Party Foundation Day with Great Fanfare; Senior Workers Honored
विज्ञापन

Trending Videos
कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का लिया संकल्प





कोटद्वार। भाजपा के सांगठनिक जनपद कोटद्वार इकाई की ओर से 47वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत और मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने पार्टी का ध्वज फहराकर एवं दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी एवं डॉ. मुरली मनोहर जोशी के योगदान पर चर्चा करते हुए पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज के हर वर्ग के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को साझा करें।

मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने सदैव विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने नगर के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पदाधिकारियों ने भाजपा के स्थापना वर्ष 1980 के मुंबई राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए कोटद्वार के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवेश चन्द्र लूथरा के प्रतिष्ठान पर जाकर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, विजयानंद पोखरियाल, अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष सरदार गुरबचन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सिंह सैनी, विजय रावत, आशीष रौतेला, संजय रावत, अजय कुमार, मुकुल नेगी, हंसालता, उमा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 563729d96c0bebcbad0873d6937acbfa [unique_id] => 1506 [parent_id] => 36739e74-d88c-11e1-975e-d4ae52ba91ad [level] => 2 [slug] => kotdwar [header_image] => [sec_url] => /city/kotdwar/ [first_parent_slug] => city [is_on_sitemap] => 1 [status] => enable [meta_title] => [meta_keyword] => [meta_desc] => [google_keyword] => [GroupId] => 36739e74-d88c-11e1-975e-d4ae52ba91ad [autotaging] => [title] => Kotdwar [title_hn] => कोटद्वार [created_at] => 2015-07-02T09:16:56.000000Z [updated_at] => 2021-12-03T11:41:18.000000Z [created_by] => d25f81fc-f7f6-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 60c854ac8ebc3e87100c3238 [description] => ???????? [type] => city [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( [0] => 0 [1] => 9a54c9c2-e600-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [2] => d679308c-d8a5-11e1-975e-d4ae52ba91ad [3] => d43efe70-d8a3-11e1-975e-d4ae52ba91ad ) [full_slug] => uttarakhand/kotdwar [slug_process] => 2 [hyper_id] => 9a54c9c2-e600-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [image] => /2021/12/03/kotdwar_1638531672.jpeg [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [menu] => 0 [message] => [promo_description] => [title_seo] => [title_seo_hn] => )