Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crowds gathered in Kotdwar to go to the plains

Kotdwar News: मैदानी क्षेत्रों जाने के लिए कोटद्वार में उमड़ी भीड़

Wed, 11 Nov 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 11 Nov 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Kotdwar to go to the plains
कोटद्वार। भैया दूज के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मैदानी इलाकों में जाने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कोटद्वार रोडवेज डिपो पर बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी रही। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए डग्गामार वाहनों ने चांदी काटी।
विज्ञापन


कोटद्वार रोडवेज डिपो से तड़के चार से दोपहर 2:30 बजे तक दिल्ली के लिए औसतन रोजाना 16 से 18 बसें संचालित होती है। इसके अलावा एनसीआर क्षेत्र में नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम के अलावा गाजियाबाद, मेरठ आदि क्षेत्र में रोडवेज बस जाती है। दीपावली पर्व मनाने के लिए इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में पहुंचे थे। अब त्योहार संपन्न होने पर यही लोग मैदानी क्षेत्र में लौटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार से बस पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ बुधवार तड़के से ही कोटद्वार पहुंचनी शुरू हो गई थी। रोडवेज डिपो के पास सीमित बस होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबी प्रतीक्षा करने के बाद भी बस पहुंचने पर लोगों को बस में सवार होने के लिए काफी ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों को खड़े-खड़े सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। रोडवेज बसों की सीमित संख्या होने का लाभ डग्गामार वाहनों ने उठाया। उन्होंने दिल्ली के 700 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला। वहीं, कार टैक्सियों ने एक हजार रुपये तक प्रति सवारी किराया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि सीमित संसाधनों में यात्रियों को बेहतर बस सेवा देना बड़ी चुनौती होती है। यात्रियों को समय पर बसें उपलब्ध कराने में कर्मचारी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed