{"_id":"6af44c49c829788dda0ae575","slug":"waiting-for-hockey-goal-post-for-three-years-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127990-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तीन साल से हॉकी गोल पोस्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तीन साल से हॉकी गोल पोस्ट का इंतजार
Wed, 11 Nov 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के इंटर कॉलेज मोटाढाक में संचालित हॉकी प्रशिक्षण शिविर की बालिकाओं को तीन साल बाद भी अभ्यास के लिए गोल पोस्ट उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इस समस्या को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रोहित डंडरियाल ने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर हॉकी गोल पोस्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि इंटर कॉलेज मोटाढाक के खेल मैदान में खेल विभाग की ओर से पिछले करीब तीन वर्षों से बालिकाओं के लिए हॉकी प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में वर्तमान में 40 से 50 बालिकाएं नियमित रूप से हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। खुशी की बात है कि शिविर से जुड़ी बालिकाएं आगामी एक माह के भीतर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से प्रशिक्षण शिविर संचालित होने के बावजूद अब तक बालिकाओं को अभ्यास के लिए जरूरी हॉकी गोल पोस्ट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही बालिकाओं के लिए गोल पोस्ट की उपलब्धता बेहद जरूरी है। संवाद