{"_id":"69e601cb07342b620c0f638f","slug":"dilapidated-roads-tarnish-the-image-of-the-cantonment-town-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123137-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छावनी नगर की छवि को धूमिल कर रहे बदहाल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छावनी नगर की छवि को धूमिल कर रहे बदहाल मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर मार्गों पर चलना हुआ मुश्किल, आए दिन हो रहीं घटनाएं, लोग परेशान
लैंसडौन। छावनी नगर के मोहल्लों की गलियों में राहगीरों को असुविधा तो हो रही है ये असुरक्षित भी हो गई है। आवागमन में परेशानी के साथ-साथ लोग बदहाल मार्गों पर छिटपुट घटनाओं के शिकार भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने छावनी परिषद के अध्यक्ष से मार्गों की दुर्दशा में सुधार की मांग की है।
कैंट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम रहमान का कहना है कि डाकघर से धर्मशाला तक जाने वाला महज 300 मीटर लंबा मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी खासा मुश्किल हो गया है। स्वर संस्था की सचिव लता खंडेलवाल ने बताया कि मयूर होटल से बंसल भवन तक का 50 मीटर दूरी का मार्ग विगत छह वर्षों से खस्ताहाल पड़ा है।
रास्ते से ही महिलाएं सुबह सवेरे पूजा अर्चना के लिए सत्यनारायण मंदिर जाती हैं। संकरे मार्ग पर लगी इंटरलॉक टाइल्स उखड़ गई हैं। मार्ग से गुजरते समय कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश होने पर मार्ग से गुजरना काफी जोखिमभरा हो जाता है।
वहीं, पीपल वाली गली की टाइल्स भी उखड़ गई हैं। कई लोग इस मार्ग पर भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी कादर वेदी व किरण अग्रवाल ने मार्ग की हालत में सुधार करने की मांग की। वाइन शॉप गली से आगे का 50 मीटर दूरी का रास्ता भी जर्जर हाल है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए आवाज उठा रहे समाजसेवी संजय कन्नौजिया का कहना है कि
छावनी परिषद के जेई आनंद दास ने बताया कि छावनी बोर्ड अध्यक्ष की अध्यक्षता में गत दिनों आयोजित जनता दरबार में इन मार्गों की मरम्मत का मामला संज्ञान में आया था। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड बैठक में रखी जाएगी। बोर्ड की मंजूरी के साथ ही मार्गों की मरम्मत शुरू हो जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X