{"_id":"6a39211a79191c8d8803e4b7","slug":"four-new-waste-disposal-centers-to-be-set-up-in-the-municipal-corporation-area-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124544-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नगर निगम क्षेत्र में बनाए जाए चार नए कूड़ा निस्तारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नगर निगम क्षेत्र में बनाए जाए चार नए कूड़ा निस्तारण केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पार्षदों ने बढ़ती आबादी और विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए उठाई मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पार्षदों और स्थानीय लोगों ने चार नए कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद से नगर निगम बनने के बाद कोटद्वार का क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में वृद्धि हुई है। वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में 40 वार्ड शामिल हैं और लगातार शहरी विस्तार हो रहा है। इसके चलते प्रतिदिन निकलने वाले ठोस अपशिष्ट की मात्रा भी बढ़ रही है। पार्षदों ने बताया कि वार्ड संख्या-10 स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र लंबे समय से पूरे नगर क्षेत्र की जरूरत पूरी कर रहा है लेकिन बढ़ती आबादी और विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए अब केवल एक केंद्र पर्याप्त नहीं है।
पार्षदों ने नगर निगम क्षेत्र में शामिल पूर्व की चार न्याय पंचायतों के आधार पर प्रत्येक क्षेत्र में एक-एक नया कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे कूड़े के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद विपिन डोबरियाल, हिमांशु वर्मा, दीपक शाह, आशा, अतुल, नीलम, नीरज, डिंपल कांबोज, शराफत, रामस्वरूप और राघव समेत अन्य लोग शामिल रहे।