{"_id":"69d7ab2ace60ec6bf60518cd","slug":"the-strike-has-disrupted-repair-and-safety-work-in-several-departments-including-the-national-highways-authority-of-india-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122905-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हड़ताल के कारण एनएच समेत कई विभागों में मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हड़ताल के कारण एनएच समेत कई विभागों में मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्य बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बृहस्पतिवार को 18वें दिन भी जारी रही। महासंघ के बैनर तले सिंचाई निरीक्षण भवन में डिप्लोमा इंजीनियरों ने धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल का असर विभागीय कार्यों पर पड़ने लगा है। हड़ताल के कारण एनएच खंड, लोनिवि, सिंचाई और सीवरेज निर्माण समेत सभी अभियंत्रण विभागों में निर्माण कार्य बाधित पड़े हैं।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष कौशिद अली और लोनिवि संघ के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र रावत ने बताया कि हड़ताल के कारण एनएच, लोनिवि, सिंचाई के साथ ही सीवरेज निर्माण के कार्य बाधित हो गए हैं। महासंघ ने राज्य सरकार पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रमाकांत गुप्ता ने की। धरने में बैठने वालों में आशीष असवाल, तेजेंद्र रावत, अनिल राठौर, महकार सिंह, राजेंद्र बुड़ाकोटी, कुलदीप पाल, सुनीता उनियाल, संतोष भारद्वाज, मुनीश बावरा, हरपाल सिंह, सत्येंद्र, अंकित तिवारी, जेनैन्द्र, महेश काला, शशिभूषण, विजय लक्ष्मी, अजीत कुमार, शांति नंदा, पूनम, किशोर कोठारी, शकु, विपिन सैनी, सुमन, दीपिका सैनी, जावेद अंसारी, सूर्यप्रकाश, राजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
Trending Videos