सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   This time, the summer worship of Tarkeshwar Baba will take place on May 24.

Kotdwar News: इस बार 24 मई को होगी ताड़केश्वर बाबा की ग्रीष्मकालीन पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 20 Apr 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
This time, the summer worship of Tarkeshwar Baba will take place on May 24.
विज्ञापन
मंदिर समिति की बैठक में लिया गया निर्णय, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
Trending Videos

कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक में ताड़केश्वर बाबा की ग्रीष्मकालीन पूजा इस बार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में रविवार 24 मई को श्रद्धा और उल्लास के साथ होगी। इस दिन श्रद्धालु अपनी उपज के अग्रांश को अग्याल के रूप में बाबा को अर्पित करते हैं। क्षेत्र में इसके बाद ही नई उपज का उपभोग करने की परंपरा रही है।
श्री ताड़केश्वर धाम सांस्कृतिक एवं विकास समिति की बैठक में ग्रीष्मकालीन पूजा की तैयारियों पर विचार किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित वीरेंद्र सकलानी ने पूजा की तिथि के बारे में जानकारी दी। बैठक में पूजा से पूर्व मंदिर परिसर व स्नान कुंडों की साफ-सफाई और परिसर की साज-सज्जा की विशेष व्यवस्था करने और मंदिर के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सांगठनिक मामलों पर चर्चा हुई और सेवाकार्य में रुचि रखने वाले क्षेत्र के श्रद्धालुओं को समिति से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर मुख्य पुजारी वीरेंद्र सकलानी व द्वितीय पुजारी संदीप कुमार सकलानी के साथ ही तेजेंद्र सिंह (ग्वीलाणी), पंडित उमेश खंतवाल (कंडिया), विभाष चंद्र व वाचस्पति खंतवाल (बबीना), महिपाल सिंह चौहान (घोटला), पंडित सूर्यप्रकाश भारद्वाज (मंज्याड़ी) को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सचिव संतोष खंतवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed