{"_id":"6ab118b55994908061048e0d","slug":"tunalka-and-nandgaon-win-kabaddi-titles-kotdwar-news-c-54-1-uki1010-122350-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कबड्डी में तुनालका और नंदगांव ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कबड्डी में तुनालका और नंदगांव ने जीते खिताब
Mon, 21 Sep 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के तहत यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के बड़कोट में हुई विधायक चैंपियनशिप
बड़कोट। खेल महाकुंभ के तहत यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के बड़कोट में आयोजित विधायक चैंपियन ट्रॉफी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 कबड्डी के बालक वर्ग में न्याय पंचायत तुनालका ने प्रथम, नंदगांव ने द्वितीय और बड़ेथी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नंदगांव की टीम प्रथम, धारकोट द्वितीय और तुनालका तृतीय रही।
अंडर-19 खो-खो के बालक वर्ग में बड़ेथी प्रथम, गेंवला द्वितीय और धरकोट तृतीय रहा। बालिका वर्ग में बड़ेथी ने प्रथम, गेंवला ने द्वितीय और चमियारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। दौड़ प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पुष्कर प्रथम और गौरव द्वितीय, 200 मीटर में अंकित प्रथम और पुष्कर द्वितीय, 400 मीटर में साहिल प्रथम और सुमित द्वितीय, 800 मीटर में अखिल प्रथम और प्रियांशु द्वितीय व 1500 मीटर में प्रियांशु प्रथम और आर्यन द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में प्राची पंवार प्रथम और अर्चना द्वितीय रहीं। 400 मीटर में सिमरन प्रथम और रंजना द्वितीय, 800 मीटर में रंजना प्रथम और मनीषा द्वितीय व 1500 मीटर में संतोषी प्रथम और लक्ष्मी द्वितीय रहीं। युवा कल्याण अधिकारी नौगांव लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के बड़कोट में आयोजित पांच दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में 12 न्याय पंचायतों के अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।