{"_id":"69e4d308106887646f0347a6","slug":"villagers-protest-over-unfinished-drinking-water-tank-in-patal-village-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123120-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पातल गांव में अधूरे पड़े पेयजल टैंक को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पातल गांव में अधूरे पड़े पेयजल टैंक को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा है वाटर टैंक का निर्माण, पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के पातल गांव में ग्रामीणों ने अधूरे पड़े पेयजल टैंक के निर्माण कार्य के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पेयजल टैंक का निर्माण कार्य पूरा करा गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
रविवार को ग्रामीण निर्माण स्थल पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण सीताराम डोंगरियाल, घनानंद डोंगरियाल व शशि देवी ने कहा कि जनहित में ग्रामीणों ने वाटर टैंक निर्माण के लिए पेयजल निर्माण निगम को अपना खेत दिया था लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी टैंक का निर्माण अधूरा पड़ा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट ने प्रशासन व विभाग को वाटर टैंक का निर्माण अविलंब पूरा कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मुकेश, गौरव, शशि देवी, अनीता देवी, पार्वती देवी, बिशना देवी, आशा देवी, सुरेंद्र प्रसाद, मुकेश, गौरव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पातल गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल टैंक का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। शासन की ओर से पिछले दो वर्षों से बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। ठेकेदारों का भुगतान भी नहीं हुआ है। बजट उपलब्ध होने पर टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- रमाकांत गुप्ता, सहायक अभियंता, पेयजल निर्माण निगम कोटद्वार।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X