Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   You can fill in your family details online while sitting at home.

Kotdwar News: घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार का विवरण

Fri, 13 Nov 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 13 Nov 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
You can fill in your family details online while sitting at home.
कोटद्वार। भारत की जनगणना के तहत उत्तराखंड में स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। नगर क्षेत्र के नागरिक 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन अपने और परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन के साथ जनगणना का कार्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पीएल शाह ने बताया कि स्वगणना के इच्छुक नागरिक जनगणना के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगइन कर सकेंगे। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर भाषा का चयन करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वगणना के दौरान प्रत्येक परिवार से 40 सवालों वाली परिवार अनुसूची भरवाई जाएगी। पीएल शाह ने नगर निगम क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करें और प्राप्त यूनिक एसई आईडी प्रगणकों को उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed