Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A fleeing teenager was hit on the head with a hammer in haldwani

हल्द्वानी: भागते हुए किशोर के सिर पर मारा हथौड़ा, अस्पताल में भर्ती; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Nov 2026 09:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 04 Nov 2026 09:48 PM IST
सार

हल्द्वानी के कलावती कॉलोनी में खोलिया कंपाउंड के पास एक युवक ने 13 वर्षीय किशोर के सिर पर हथौड़ा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल किशोर को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A fleeing teenager was hit on the head with a hammer in haldwani
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कोतवाली हल्द्वानी के कलावती कॉलोनी में खोलिया कंपाउंड के पास एक युवक ने 13 वर्षीय किशोर के सिर पर हथौड़ा मार दिया जिससे वह घायल हो गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर कलावती कॉलोनी की तरफ दौड़ता हुआ आ रहा था। कुछ लोग उसके पीछे शोर मचाते हुए भाग रहे थे। खोलिया कंपाउंड स्थित मिनी मार्केट के पास किसी व्यक्ति ने उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया। किशोर खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए तभी किसी ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक व्यक्ति किशोर को 108 एंबुलेंस सेवा से अस्पताल ले गया। एसटीएच में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि डायल 112 पर एक व्यक्ति के घायल होने की शिकायत मिली थी। टीम के पहुंचने तक घायल को वहां से ले जाया जा चुका था। कोई तहरीर नहीं मिली है। अपने स्तर से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed