{"_id":"6ad51aeb7c0bdc17e30b1acb","slug":"ban-on-landslide-related-work-in-nainital-lifted-land-dispute-now-emerges-as-an-obstacle-nainital-news-c-238-1-shld1020-131656-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में भूस्खलन कार्य से रोक हटी, अब जमीन का विवाद बना बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में भूस्खलन कार्य से रोक हटी, अब जमीन का विवाद बना बाधा
Mon, 19 Oct 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राष्ट्रीय भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण परियोजना के तहत नैनीताल समेत प्रदेश के पांच स्थानों पर भूस्खलन न्यूनीकरण कार्यों पर लगी अस्थायी रोक हटा दी गई है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित विभाग को तत्काल प्रभाव से रोक हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, रोक हटने के बाद भी चार्टन लॉज में जमीन के विवाद के कारण सुरक्षा कार्य रुका हुआ है।
सितंबर 2023 में चार्टन लॉज क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ था। इसमें एक आवासीय भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। कई अन्य भवनों को भी नुकसान पहुंचा था। जिला प्रशासन ने 22 भवनों के 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया था। उत्तराखंड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर ने 6.99 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की थी।
शासन से स्वीकृति के बाद सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर एमएफबी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड को कार्य सौंपा गया। विधायक सरिता आर्य ने कार्य का उद्घाटन किया था। काम शुरू होने से पहले ही शासन ने इस पर रोक लगा दी थी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अद्यतन स्थिति और उपयोगिता प्रमाणपत्र मिलने के बाद रोक हटाई गई है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि चार्टन लॉज में जमीन के विवाद के चलते कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। कार्य स्थल पर दो लोगों की जमीन आ रही है। इनकी पैमाइश की मांग की गई है। साथ ही, डिजाइन संशोधन पर भी विचार किया जा रहा है। यह कदम कार्य में कोई रुकावट न आने के लिए उठाया जा रहा है।