फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to ban entry of non-Hindus in Garba-Dandiya program in Nainital

उत्तराखंड: नैनीताल में गरबा-डांडिया कार्यक्रम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग, डीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 14 Oct 2026 04:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 04:30 PM IST
सार

नैनीताल में बुधवार की शाम प्रस्तावित गरबा और डांडिया कार्यक्रम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Demand to ban entry of non-Hindus in Garba-Dandiya program in Nainital
नैनीताल

विस्तार

पर्यटन नगरी नैनीताल में बुधवार की शाम प्रस्तावित गरबा और डांडिया कार्यक्रम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उप जिलाधिकारी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को भी भेजी गई है।

विज्ञापन


 बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज कुमार की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पर्यटन नगरी में बीते कई वर्षों से लेक सिटी वेलफेयर समिति के तत्वावधान में गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। संगठन ने गरबा को मां शक्ति की आराधना और हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी परंपरा बताते हुए कार्यक्रम में केवल हिंदू युवक-युवतियों को शामिल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ऐसे आयोजनों में गैर हिंदुओं की भागीदारी से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संगठन ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed