फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR against CM Pushkar Singh Dhami, BJP President Bhatt and others in purification case in nainital

नैनीताल: शुद्धिकरण मामले ने तूल पकड़ा, सीएम धामी समेत अन्य के खिलाफ तहरीर; पूर्व पालिका अध्यक्ष ने की शिकायत

Wed, 02 Sep 2026 05:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 02 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद शुद्धिकरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संजय कुमार आर्य ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर सीएम धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
FIR against CM Pushkar Singh Dhami, BJP President Bhatt and others in purification case in nainital
शुद्धिकरण मामला: सीएम धामी, भट्ट व अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण का मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। नैनीताल नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संजय कुमार आर्य (संजू) ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े गिरीश पांडे समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा हुई थी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बाजपुर विधायक यशपाल आर्य, सांसद कुमारी शैलजा समेत कई दलित नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। आरोप है कि जनसभा के बाद गिरीश पांडे और अन्य लोगों ने मैदान में गंगाजल का छिड़काव कर हवन-पूजन कराया और इसे ‘शुद्धिकरण’ के तौर पर प्रचारित किया।
विज्ञापन


संजय आर्य का आरोप है कि यह कृत्य दलित समुदाय को अपमानित करने तथा समाज में छुआछूत और अस्पृश्यता की भावना को बढ़ावा देने वाला है। तहरीर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कथित शुद्धिकरण का बचाव करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 30 अगस्त के बयान का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में खड़गे की जाति कोई नहीं जानता। शिकायतकर्ता ने इसे भी आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में संविधान के अनुच्छेद 17, नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 की धारा 7 तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)( आर) और 3(1)( यू ) का हवाला दिया गया है। पुलिस से मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।  कोतवाल राजेन्द्र रावत ने बताया कि मामले में उच्च अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय जनपद के विभिन्न थानों व कोतवाली में कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की ओर से पार्टीयों व पार्टी से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ शिकायतें दी जा रही हैं। सभी शिकायतों पर जांच की जा रही है। डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed