फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR registered on complaint of woman advocate in purification case in haldwani

एससी-एसटी एक्ट: खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण के मामले में पहली एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का विरोध जारी

Tue, 08 Sep 2026 05:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 08 Sep 2026 05:12 PM IST
सार

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कुछ लोगों ने शुद्धिकरण हवन कराया, जिसे एससी समाज से आने वाले खरगे का अपमान बताते हुए महिला अधिवक्ता अंजू ने 15 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी। 

विज्ञापन
FIR registered on complaint of woman advocate in purification case in haldwani
मल्लिकार्जुन खरगे

विस्तार

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खरगे रैली के बाद हुए शुद्धिकरण मामले में महिला अधिवक्ता अंजू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हवल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे की शंखनाद रैली के बाद कुछ लोगों ने रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन कराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी समाज से आते हैं और हवन करके जातिगत भावनाओं को आहत किया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी: हंडोरे की चेतावनी, कहा- शुद्धिकरण मामले में नहीं हुई कार्रवाई तो राज्य के बड़े अधिकारी होंगे पेश
विज्ञापन


मामले में महिला अधिवक्ता अंजू ने 15 अगस्त को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस जांच का हवाला देती रही और प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। बंगलूरू में जीरो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नैनीताल पुलिस ने महिला अधिवक्ता की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट समेत आईटी एक्ट की धारा में भी मामला दर्ज किया है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच हल्द्वानी सीओ अमित कुमार सैनी को सौंपी गई है। जल्द आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed