फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR will be lodged against the candidate who tore the ballot paper in Haldwani student union elections

हल्द्वानी छात्रसंघ चुनाव: मतपत्र फाड़ने वाले प्रत्याशी पर होगी एफआईआर, अराजकता करने वाले होंगे चिह्नित

Wed, 30 Sep 2026 06:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 30 Sep 2026 06:32 PM IST
सार

हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान 29 सितंबर को निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के 16 मतपत्र फाड़े गए थे। आरोपी प्रत्याशी पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
FIR will be lodged against the candidate who tore the ballot paper in Haldwani student union elections
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान 29 सितंबर को मतगणना स्थल पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल के 16 मतपत्र फाड़ने वाले प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। कॉलेज प्राचार्य की तरफ से मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को तहरीर दी गई है। हालांकि कार्रवाई पुलिस के पास शिकायत पहुंचने पर होगी। वहीं देर रात नैनीताल रोड जाम कर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए अराजकता करने वालों को भी पुलिस चिह्नित कर रही है।

मतगणना के पहले राउंड से पीछे रहने की वजह से आक्रोशित अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने गणना स्थल पर ही आर्यन बेलवाल के 16 मतपत्र फाड़ दिए थे। इसके बाद पुलिस ने खदेड़ते हुए उसे कमरे से बाहर किया था। मामला तेजी से चर्चा में आया और उसके बाद ही कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठे एबीवीपी के समर्थकों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया था।

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि मतपत्र फाड़ने के आरोप में पुलिस जल्द ही प्राथमिकी दर्ज करेगी। एसएसपी ने बताया कि कॉलेज के बाहर गाड़ियां खड़ी कर अराजकता करने वालों को वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चिह्नित किया जा रहा है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कॉलेज के आसपास माहौल बिगाड़ने की थी योजना
पुलिस सूत्रों के अनुसार मतदान के दौरान अराजक तत्वों ने कॉलेज के आसपास चार-पांच स्थानों पर उपद्रव करने की योजना तैयार की थी। पुलिस को हिंसा और हंगामे में उलझाकर छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की पूरी तैयारी थी। खुफिया तंत्र की सूचना के आधार पर पुलिस ने समय रहते शहर में अलग-अलग नाम से सक्रिये तथाकथित गिरोह के कई लोगों को मतदान से एक रात पहले ही हिरासत में ले लिया। शायद यही वजह रही कि मतदान के दौरान कोई बड़ा उपद्रव नहीं हुआ और कानून व्यवस्था बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed