सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   fire in Manora forest has been raging for 70 hours, causing huge damage to the forest wealth

Nainital: मनोरा जंगल में 70 घंटे से धधक रही आग, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान; लोगों में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 27 May 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल के मनोरा रेंज के जंगलों में लगी आग ने 70 घंटों से पूरे क्षेत्र को धुएं की चादर में ढक रखा है। धुएं और बढ़ती गर्मी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं आवासीय क्षेत्रों तक आग पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है।

fire in Manora forest has been raging for 70 hours, causing huge damage to the forest wealth
नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में लगी आग की लपटें आबादी की ओर बढ़ने लगी तो लोग चिंतित हो गए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल के मनोरा रेंज के जंगल बीते 70 घंटों से धधक रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छाया है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है। आवासीय इलाकों तक आग पहुंचने के खतरे से लोगों में दहशत है।

वन विभाग के अनुसार, रविवार सुबह नैनागांव क्षेत्र में आग लगी थी। यह आग कलौना, पटवाडांगर और आरुखान समेत आधा दर्जन गांवों तक फैल गई है। तेज हवा, धूप और सूखी वनस्पतियों के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन और दमकल विभाग की टीमें ग्रामीणों संग आग बुझाने में जुटी हैं। स्थानीय लोगों ने आग की घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos


आग से वन्यजीवों को खतरा

जंगल की आग से चीड़, बांज, बुरांश और अन्य वनस्पतियां जलकर नष्ट हो रही हैं। इसके साथ ही जंगलों में रहने वाले पक्षियों, खरगोश, कांकड़, घुरड़ और अन्य वन्यजीवों के सामने भी बड़ा खतरा खड़ा हो गया है। कई छोटे जीव-जंतु आग और धुएं की चपेट में आने से प्रभावित हो रहे हैं जबकि वन्यजीव सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। धुएं के कारण कई क्षेत्रों में दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।


तीन दिन से मनोरा रेंज के जंगल धधक रहे हैं। इससे साफ है कि वन विभाग की तैयारियां सिर्फ कागजों तक सीमित थीं। विभाग की लापरवाही से जंगल जलकर राख हो रहे हैं। -हिमांशु पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य

क्षेत्र में तीन दिनों से आग लगी है विभागीय टीम मौके पर मौजूद है। दमकल विभाग के सहयोग से आग बुझाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। साथ ही आग लगाने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। आग पर काबू पाया जा चुका है लेकिन क्षेत्र में अब भी धुआं उठ रहा है।- नितिन पंत, वन क्षेत्राधिकारी, मनोरा रेंज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed