सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   forest fire broke out in the Manora Range near Nainital, destroying the forest department's plantation

Uk: नैनीताल से सटे मनोरा रेंज के जंगल में लगी आग, वन विभाग का प्लांटेशन जलकर नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 27 May 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल के मनोरा रेंज के कलौना क्षेत्र में बुधवार सुबह जंगल में आग लगने की घटना सामने आई जिसमें वन विभाग का प्लांटेशन जलकर नष्ट हो गया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया।

forest fire broke out in the Manora Range near Nainital, destroying the forest department's plantation
मनोरा रेंज के कलौना क्षेत्र के जंगल में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल के मनोरा रेंज में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मनोरा रेंज के कलौना क्षेत्र के जंगलों में भी भीषण आग धधक उठी, जिससे वन विभाग का कराया गया प्लांटेशन जलकर नष्ट हो गया। आग फैलने से क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।


बुधवार की सुबह कलौना जंगल में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के चलते आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। आग की चपेट में आने से वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधे और वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Trending Videos


डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि कलौना क्षेत्र में जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही लोगों से जंगलों में आग से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
forest fire
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed