सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepali labourer dies after being hit by an unknown vehicle

Nainital News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाली मजदूर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nepali labourer dies after being hit by an unknown vehicle
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। गरमपानी में झूलापुल के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से नेपाली मजदूर की मौत हो गई। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि मृतक की पहचान भानी राम लोहार (35) निवासी तिलकानी कंचनपुर, जिला महेंद्रनगर नेपाल के रूप में हुई है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार युवक की मौत शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed