{"_id":"6a92c3304832e5112202e51e","slug":"pahari-army-creates-ruckus-at-ranibag-shani-temple-in-haldwani-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: रानीबाग चित्रशिला घाट मंदिर पर हंगामा, पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों समेत छह हिरासत में; जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: रानीबाग चित्रशिला घाट मंदिर पर हंगामा, पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों समेत छह हिरासत में; जानें वजह
Sat, 29 Aug 2026 05:02 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:02 PM IST
सार
हल्द्वानी के रानीबाग चित्रशिला घाट मंदिर पर अवैध निर्माण को लेकर पहाड़ी आर्मी और पुलिस के बीच हंगामा हुआ। पुलिस ने पहाड़ी आर्मी अध्यक्ष हरीश रावत समेत पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
रानीबाग चित्रशिला घाट मंदिर पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के काठगोदाम के रानीबाग चित्रशिला घाट स्थित मंदिर पर शनिवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंदिर के पीछे अवैध कब्जा करने के इरादे से कुछ लोग व्यावसायिक निर्माण करवा रहे हैं। विवाद की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंची और पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत समेत पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भी उस तरफ से निकलने से महकमे में और हलचल मच गई। पुलिस ने तुरंत मामले को शांत कराया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन