{"_id":"69f11227adf85d6e2c05740e","slug":"police-are-investigating-the-death-of-advocate-pooran-singh-bhakuni-from-every-angle-nainital-news-c-238-1-shld1020-125351-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत के मामले में हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत के मामले में हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी की मौत का मामला गहराता जा रहा है। एक ओर पुलिस उपलब्ध तथ्यों के आधार पर इसे आत्महत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर मृतक के करीबी अधिवक्ताओं के बीच घटनास्थल के मौजूदा साक्ष्य से प्रकरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
मंगलवार को तल्लीताल पुलिस की ओर से पार्किंग स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही बीते दिनों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक किन-किन स्थानों पर गया, किससे मिला और घटनाक्रम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू क्या रहे। पुलिस मृतक के परिजनों और करीबियों से भी लगातार पूछताछ कर रही है जिससे मामले की सच्चाई तक पहुंचा जा सके। हालांकि अधिवक्ता के परिजनों और जिला बार के अधिवक्ताओं की ओर से कोई ऐसी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। इस संबंध में एसओ मनोज नयाल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मृतक की कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या नहीं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X