सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young man committed suicide after being challaned in Khairna, Garampani

Nainital: खैरना में चालान करने के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 29 Apr 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

लोहाली गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद से परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

young man committed suicide after being challaned in Khairna, Garampani
मृतक बालम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में सोमवार की देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद से परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस के उच्च अधिकारियों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मृतक का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और पैनल के तहत कराया है। घटना के बाद से सोशल मीडिया में भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार लोहाली निवासी बालम सिंह (40) पुत्र कुंदन सिंह को सोमवार की शाम एक वीडियो बनाते समय पुलिस कर्मियों की ओर से खैरना चौकी लाया गया था। चौकी में पुलिस कर्मियों ने बालम का गरमपानी सीएचसी में मेडिकल कराया तो बालम के शराब पीने की पुष्टि होने पर उसका पुलिस एक्ट पर चालान किया गया।

Trending Videos


चालान काटने के बाद पुलिस ने बालम को उसके परिजनों को सौंप दिया। देर रात युवक ने अपने जीजा और बहन मुन्नी देवी को फोर पर वार्ता कर उसने पुलिस के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और सदमे में होने की शिकायत कहीं थी। साथ ही युवक ने देर रात घर में आत्महत्या कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गरमपानी सीएचसी में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस के अधिकारी खैरना चौकी पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया ताकि साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया जा सके और घटना की वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस की ओर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और एक पैनल के तहत कराया है ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली पर कोई सवाल खड़े न हो सके। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को रोता हुआ छोड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद : एसपी
युवक की मौत पर पुलिस पर उठ रहे सवाल पर एसपी डॉ जगदीश चंद्रा ने सफाई देते हुए कहा कि पुलिस पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को युवक के शराब पीकर वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों ने उसका मेडिकल कराया था। मेडिकल में शराब की पुष्टि होने के बाद पुलिस एक्ट में उसका चालान कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। देर रात उसके आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। युवक के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और पैनल के तहत कराया गया है ताकि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का सही पता चल सके। पुलिस की ओर से युवक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर गलत खबर चलाई जा रही है। परिजनों को अगर लगता है तो गलत हुआ है तो वह तहरीर सौंप सकते हैं पुलिस की ओर से निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed