फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pressure mounts on STH senior faculty; OPD continued until 4:30 PM.

Nainital News: एसटीएच के सीनियर फैकल्टी पर आया दबाव, 4.30 बजे तक चली ओपीडी

Tue, 15 Sep 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 15 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pressure mounts on STH senior faculty; OPD continued until 4:30 PM.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

स्टाइपेंड की मांग पर अड़े रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से सुशीला तिवारी अस्पताल में इलेक्टिव ऑपरेशन बंद हो गए हैं। निश्चेतना विशेषज्ञ के धरने पर बैठने से इमरजेंसी ऑपरेशनों में भी अब समय लग रहा है। एसटीएच में मरीजों की सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। जहां पांच डॉक्टर देख रहे थे, वहां अब दो डॉक्टर हैं। सोमवार को सीनियर फैकल्टी पर इतना दबाव रहा कि मेडिसिन विभाग में 4:30 बजे तक ओपीडी चली और 380 मरीजों की जांच की गई।
मेडिसिन, गायनी, यूरोलॉजी, स्किन, सर्जरी, ईएनटी, नेत्र रोग विभाग सभी में डॉक्टरों की संख्या सीमित हो चुकी है। बाल रोग विभाग में स्वयं प्राचार्य रोगियों को देख रहे हैं। एसटीएच में विभिन्न विभागों में 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। गायनी में करीब 20, सर्जरी में 10 से 12, ईएनटी में सात से नौ, ऑर्थो विभाग में 10 से 12 ऑपरेशन होते हैं। इसके अलावा नेत्र रोग विभाग में भी 7 से 8 ऑपरेशन हर रोज होते हैं। पीजी डाॅक्टरों ने ओपीडी का पूरी तरह बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्राचार्य प्रो. अजय आर्या और एमएस डाॅ. अरुण जोशी भी आंदोलित डॉक्टरों को मनाने पहुंचे लेकिन बात नहीं बनीं। आंदोलित डॉ. मोनिस खान ने बताया कि सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। अब आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने पर डॉ. प्रभात, डॉ. राजदीप, डॉ. विकास, डॉ. स्वाति, डाॅ. फर्णिका, डॉ. विक्की समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एचओडी 9 से 3 बजे तक देखेंगे मरीज
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। कहा कि रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते कार्य प्रभावित न हो और सभी मरीजों की जांच सुनिश्चित हो, इसलिए सभी एचओडी, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सुबह नौ से तीन बजे तक हर हाल में अस्पताल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed