फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Relief from Baliyanala Nainital protection work

नैनीताल: बलियानाला सुरक्षा कार्य से राहत, आसपास भूस्खलन से डर; कई जगह भू-कटाव से बढ़ गया खतरा

Mon, 28 Sep 2026 11:06 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Mon, 28 Sep 2026 11:06 AM IST
सार

बलियानाला में 293 करोड़ रुपये के सुरक्षा कार्य से कृष्णापुर वार्ड को राहत मिली है लेकिन इस बार मानसून में समीपवर्ती क्षेत्रों में भूस्खलन से लोग डरे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने विशेषज्ञों से निरीक्षण कराने के साथ ही स्थायी सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Relief from Baliyanala Nainital protection work
कैलाखान मोड़ से हो रहा भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल जिले के बलियानाला में 293 करोड़ रुपये के सुरक्षा कार्य से कृष्णापुर वार्ड को राहत मिली है लेकिन इस बार मानसून में समीपवर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन से लोग डरे हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने विशेषज्ञों से निरीक्षण कराने के साथ ही स्थायी सुरक्षा की मांग की है।

बलियानाला में तीन-चार वर्षों से सुरक्षा कार्य जारी। इससे हरिनगर, सिपाहीधारा, गुफा महादेव, मल्ला और तल्ला कृष्णापुरवासियों को राहत मिली। लेकिन इस बार मानसून में तीन से चार स्थानों पर भूस्खलन ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। सिपाहीधारा क्षेत्र से बोल्डर गिरने और कई जगहों पर भूस्खलन होने से लोगों में भविष्य को लेकर डर पैदा हो गया है।

विज्ञापन

कैलाखान और आलूखेत की पहाड़ी में भी भूस्खलन हुआ है। नैनीताल-भवाली मार्ग पर टूटा पहाड़ से भी भूस्खलन हुआ है। वहीं दुर्गापुर नर्सरी के पास भूस्खलन से मजदूरों के अस्थायी टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गए थे। सिपाहीधारा-वीरभट्टी मार्ग की पहाड़ी से गिरे बोल्डर से एक कार और दो दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पहाड़ी की तात्कालिक सुरक्षा हुई, पर खतरा बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

2.2 किलोमीटर फॉल को चैनलाइज करने का दिया था सुझाव
पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका डीएन भट्ट ने बताया कि वर्ष 1975 में विशेषज्ञ समिति ने 22 नंबर नाले से वीरभट्टी तक 2.2 किलोमीटर फॉल को चैनलाइज करने का सुझाव दिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के प्रयासों से 95 लाख रुपये स्वीकृत हुए। यह कार्य वर्ष 2003 में शुरू हुआ, लेकिन 30 वर्ष की देरी से ढह गया। भट्ट ने कहा कि बलियानाला का पानी समीप की पहाड़ी के लिए खतरा है। विशेषज्ञों के माध्यम से बलियानाले के पानी समेत इससे लगी समीपवर्ती पहाड़ी की पड़ताल कर सुरक्षा की पहल करनी होगी।

इस वर्ष कैलाखान, आलूखेत की पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। दुर्गापुर की नर्सरी क्षेत्र में हुए भूस्खलन से भी नुकसान हुआ है। शहर और कृष्णापुर की सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्र की सुरक्षा को गंभीरता से लेना होगा। - कैलाश रौतेला, पूर्व पालिका सभासद, नैनीताल

इस मानसून में मल्ला कृष्णापुर मार्ग, कुमाऊं विवि कृषि विभाग के समीप की जमीन समेत लाल कोठी के पास भी भू-कटाव हुआ है। उक्त क्षेत्र पूर्व से ही संवेदनशील है। आवासीय क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए यहां भी सुरक्षा उपाय होने चाहिए। - सुरेंद्र कुमार, पालिका सभासद, नैनीताल

हाल ही में यहां सिपाहीधारा वीरभट्टी लिंक मार्ग की संवेदनशील पहाड़ी का बोल्डर नीचे गिरा था। सिंचाई विभाग की ओर से पांच लाख रुपये की लागत से तात्कालिक सुरक्षा कार्य किए गए है। करीब 32 लाख रुपये का प्रस्ताव लंबित है। इस पहाड़ी की स्थायी सुरक्षा होनी चाहिए, नहीं तो भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है। - दिनेश जोशी, कारोबारी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed